ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

बिहार : सिगरेट नहीं देने पर दुकान के बाहर पेट्रोल बम से किया हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा म

बिहार : सिगरेट नहीं देने पर दुकान के बाहर पेट्रोल बम से किया हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर में निकल कर सामने आ रहा है। जहां पीड़ित दुकानदार के मुताबिक सिगरेट नहीं देने पर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सिगरेट नहीं देने पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। यह मामला तुर्की ओपी क्षेत्र के मधौल पेट्रोल पंप के पास स्तिथ एक होटल के सामने का है। जहां रामकुमार पांडेय की स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर अपराधियों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। उसके बाद दुकान के बाहर रखे सामान को तोड़फोड़ दिया। हालांकि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।  इस घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। 


वहीं, दुकानदार ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इनमें अघोरिया बाजार का वैभव कुमार, आलोक सिंह और शाश्वत शामिल है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है।  इसमें आरोपियों की तस्वीर कैद है। सब इंस्पेक्टर गुरुजेश कुमार ने बताया कि दुकान मालिक ने आवेदन दिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 


 इस बारे में दुकानदार रामकुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि रात 9.30 बजे लगभग आधा दर्जन युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। इस पर उन्होंने कहा कि दुकान में ताला बंद कर चुके हैं, बगल में जाकर ले लीजिए लेकिन सभी गाली-गलौज करते दुकान के बाहर काउंटर पर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और अन्य सामग्री को तोड़ने लगे. अगल-बगल के दुकानदारों ने समझा-बुझाकर शांत कर हटा दिया। 


उधर, तुर्की ओपी के सब इंस्पेक्टर गुरुजेश कुमार को घटना की जानकारी दी गई।  गश्ती कर रही पुलिस जबतक वहां पहुंची, तबतक सभी भाग गए थे. इसके बाद सुबह 3.30 बजे सभी आरोपियों ने फिर से धावा बोल दिया और दुकान पर पेट्रोल बम फेंक दिया। घटना को अंजाम देकर मुजफ्फरपुर शहर की ओर भाग निकले. जोरदार आवाज होने से दहशत फैल गई। बगल के होटल संचालक और कर्मचारियों ने दुकान में लगी आग पर काबू पाया। सूचना पर तुर्की ओपी पुलिस ने भी पहुंचकर छानबीन की।