ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : रेलयात्रियों को लगा बड़ा झटका, ये रेल परियोजना हुई स्थगित ; जानें क्या है मुख्य कारण

MUZAFFARPUR : बिहार में रेल सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने मुजफ्फरपुर छपरा को जोड़ने वाली नई रेल लाइन परियोजना को तत्काल बंद कर दिया है। ठंड में लगातार

बिहार : रेलयात्रियों को लगा बड़ा झटका, ये रेल परियोजना हुई स्थगित ; जानें क्या है मुख्य कारण
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में रेल सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने मुजफ्फरपुर छपरा को जोड़ने वाली नई रेल लाइन परियोजना को तत्काल बंद कर दिया है। ठंड में लगातार हो रही कटौती के चलते पूर्व मध्य रेलवे ने इस परियोजना को स्थगित कर दिया है। इस परियोजना के पूरे होने पर यात्रियों को मुजफ्फरपुर से छपरा जाने में 37 किलोमीटर की बचत होती। लेकिन, अब इस परियोजना को कुछ समय के लिए  ठंडे बस्ते में डाल दिया।


दरअसल, बीते दिनों राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा ने भूमि-अधिग्रहण से जुड़ी सूबे की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा रेलवे, एनएचएआई एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ की थी। इसके बाद इस रूट पर रेलवे की ओर से जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया था।  लेकिन, अब समीक्षा में रेलवे अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर-छपरा नई रेललाइन परियोजना को तत्काल स्थगित रखने का निर्देश मिला है। 


मालूम हो कि, इस परियोजना के लिए मुजफ्फरपुर में 194.72 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। इसमें से 138.34 एकड़ के अधिग्रहण की प्रक्रिया की गई। इसके लिए 41.04 करोड़ में से 29.68 करोड़ भू-धारियों को सौंपे गए। वहीं सारण जिले में 460.705 एकड़ जमीन अधिग्रहण होना है। इसके लिए 204 करोड़ में से 122 करोड़ रुपये भू-धारियों को दिए जा चुके हैं। लेकिन, अब इस परियोजना पर काम कब शुरू होगा, यह स्पष्ट नहीं है।