ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

Bihar News : कभी दाने दाने को थी मोहताज, आज कहलाती है "लखपति दीदी", PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

Bihar News : आज खुशबू देवी ना सिर्फ खुद एक मिसाल बन चुकी हैं बल्कि कई अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं, इनकी कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Bihar News
khusbu devi inspiring story
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड की खुशबू देवी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज   एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं सके, पूरे देश में अब खुशबू 'लखपति दीदी' के नाम से जानी जाने लगी हैं।


2009 में हुई थी इसकी शुरुआत

आत्मनिर्भर होने का इससे बढ़िया उदाहरण शायद ही कहीं देखने को मिले, मच्छरदानी का व्यापार कर सफलता के नए आयाम लिखने वाली खुशबू देवी आज 60 से भी ज्यादा महिलाओं को रोजगार दे रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। इस सब की शुरुआत 2009 में हुई थी जब उन्होंने मच्छरदानी बनाने की शुरुआत की थी।


सुनने पड़ते थे लोगों के ताने

उस समय उन्हें लोगों के ताने भी सुनने पड़े थे लेकिन वह अपने जुनून पर अडिग रहीं, 2013 में जीविका संगठन के गंगा समूह से जुड़ी और यहाँ से उन्हें 2 लाख 67 हजार की मदद मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाया और आज सरकार भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है।


केंद्र सरकार ने किया था आमंत्रित

वर्तमान में खुशबू देवी की 'प्रतिज्ञा मच्छरदानी इकाई' हर रोज सैकड़ों मच्छरदानियों का उत्पादन कर रही जिसे पूरे देश में भेजा जा रहा है। ना सिर्फ इस वजह से आसपास के तमाम गाँवों की महिलाओं को रोजगार मिला है बल्कि केंद्र सरकार ने उन्हें 'ग्राम समृद्धि कार्यशाला' में बतौर पैनलिस्ट आमंत्रित भी किया था।


मोदी जी भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके

जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लखपति दीदी से बातचीत की और उनकी तारीफ भी की। देश भर की लाखों महिलाओं के लिए आज खुशबू देवी एक सेलेब्रिटी बन चुकी हैं और इनके क़दमों पर चलकर ये महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर हैं।