ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: मुजफ्फरपुर में SBI के ATM को गैस कटर से काटकर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सरैया में रेपुरा बनौली बाजार में अज्ञात चोरों ने SBI के ATM को गैस कटर से काटकर रुपये चुराए। चोरी की राशि का पता कर्मचारियों के आने पर ही चल सकेगा।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहां रेपुरा बनौली बाजार में अज्ञात चोरों ने SBI के ATM को गैस कटर से काटकर रुपये चुरा लिए हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


गुरुवार सुबह रेपुरा बनौली बाजार में स्थित SBI के ATM को कटा हुआ देख स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। अज्ञात चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर ATM से रुपये चुराए। ATM में कितनी राशि थी और कितने रुपये चुराए गए, इसका स्पष्ट पता SBI कर्मचारियों के आने के बाद ही चलेगा।


इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। लोगों का कहना है कि चोरों ने इस वारदात के जरिए पुलिस को खुली चुनौती दी है। सरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में ATM चोरी की इस घटना की चर्चा जोरों पर है।


रिपोर्टर: प्रभात