ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार के इस जिले में पुलिस वाहन और ट्रक में टक्कर, कई जवान घायल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के दीघड़ा पेट्रोल पंप के पास चुनाव ड्यूटी से लौट रही विशेष अस्त्र पुलिस की गाड़ी ट्रक से टकराई। कई जवान घायल..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के दीघड़ा पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहाँ बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद वापस लौट रही विशेष अस्त्र पुलिस टीम की गाड़ी आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से संतुलन खो बैठी और ट्रक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इस पर सवार कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। सदर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की संख्या 8 बताई जा रही है, जिनमें से 4 की हालत नाजुक है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक अचानक धीमा हुआ, जिससे पीछे से आ रही पुलिस गाड़ी टकरा गई। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार ज्यादा होने से नियंत्रण नहीं हो सका। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार मुख्य वजह लग रही है। सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि FIR दर्ज हो चुकी है और विस्तृत जांच चल रही है।


चुनाव ड्यूटी में तैनात विशेष अस्त्र पुलिस की यह टीम मतदान प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्यालय लौट रही थी। घायल जवानों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। विभाग ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।