ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Bihar News: बिहार में जाम हटवाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक पर दिवाली की भीड़ में जाम हटाने गई पुलिस टीम पर युवकों ने हमला किया। एक जवान घायल, इलाके में अफरा-तफरी मचने के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायतें, हमलावरों में आर्मी जवान का भी नाम..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के व्यस्त बाजार में दिवाली की चमक के बीच रविवार देर शाम एक छोटी सी अपील ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। कल्याणी चौक रोड से जवाहरलाल रोड जाने वाली सड़क पर खरीदारी की भारी भीड़ से जाम लग गया था। परेशान राहगीरों की शिकायत पर नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।


वे लोगों से वाहनों को सड़क किनारे करने की अपील कर रहे थे, इसी दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस झड़प में एक जवान को चोटें आईं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।


घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। घायल जवान को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का रवैया आक्रामक था, इसी वजह से छोटा सा विवाद भड़क उठा।


वहीं, घायल जवान का कहना है कि वे सिर्फ ट्रैफिक सुधारने की कोशिश कर रहे थे, तभी विरोधियों ने उन पर पत्थर चला दिए। जांच में सामने आया है कि हमला करने वालों में से एक आर्मी जवान भी शामिल था। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।