ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में परीक्षा दे रहा है सनी ल‍ियोनी और इमरान हाशमी का बेटा ! जानिए पूरा मामला

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामना आया है जो इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई यह सोचकर हैरान है कि आखिर बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक

बिहार में परीक्षा दे रहा है सनी ल‍ियोनी और इमरान हाशमी का बेटा ! जानिए पूरा मामला
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामना आया है जो इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई यह सोचकर हैरान है कि आखिर बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस सनी ल‍ियोनी ने शादी कब कर ली कि उनका बेटा मुजफ्फरपुर के एक कॉलेज में पढ़ रहा है और परीक्षा भी दे रहा है. 


दरअसल, मामला मुजफ्फरपुर के बाबा साहेबभीम राव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी का है जहां स्नातक पार्ट-2 के एक छात्र कुंदन कुमार ने ऐसी शरारत की है जिससे वो अभी काफी चर्चा में बना हुआ है. उसने पार्ट-2 की परीक्षा के लिए जो फॉर्म भरा है उस फॉर्म में उसने अपने प‍िता के नाम वाले कॉलम में एक्‍टर इमरान हाशमी का नाम ल‍िखा और माता के नाम वाले कॉलम में सनी ल‍ियोनी ल‍िखा दिया. गौरतलब है कि इस फॉर्म में कुंदन ने अन्य सभी जानकारियों को सही तरीके से भरा है लेकिन माता और पिता के नाम को लेकर लोग हैरान हैं. 

बिहार में परीक्षा दे रहा है सनी ल‍ियोनी और इमरान हाशमी का बेटा ! जानिए पूरा मामला

इस मामले पर यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि छात्र की इस करतूत का सत्यापन किया जाएगा. जांच के बाद सही साबित होने पर फॉर्म को निरस्त कर दिया जाएगा. ऑनलाइन फॉर्म भरे भरते समय छात्रों की तरफ से कई बार ऐसा किया गया है. स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए भरे गए फॉर्म में भी कई छात्रों ने दुकान के बिल और लाइसेंस की कॉपियां अपलोड कर दी थीं. इस प्रकार की गलती करने वाले छात्रों के फॉर्म कैंसिल कर दिए गए थे.