ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के DPO ने सीनियर से ऊंची आवाज में बात की...अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, अब मिला यह दंड

शिक्षा विभाग ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड दिया है। अमित कुमार पर वरीय अधिकारी से ऊंची आवाज में बात करने, अभद्र भाषा के प्रयोग और विभागीय कार्यों की अवहेलना के आरोप लगे थे।

बिहार शिक्षा समाचार  जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार  शिक्षा विभाग बिहार  अनुशासनहीनता सजा  मुजफ्फरपुर शिक्षा विभाग  पूर्णिया शिक्षा विभाग  बिहार सरकारी अधिकारी विवाद  बिहार शिक्षा विभाग कार्रवाई
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: ऊंची आवाज में बात करना शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को महंगा पड़ गया. शिक्षा विभाग ने इस आरोप में आरोपी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दंड दिया है. डीपीओ ने न सिर्फ वरीय अधिकारी से उंची आवाज में बात की थी बल्कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया था. वरीय अधिकारी ने शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत की. इसके बाद आरोपी डीपीओ अमित कुमार से शो-कॉज पूछा गया था. 

 दरअसल, पूर्णिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार जो वर्तमान में मुजफ्फरपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पर कार्य करने को प्राधिकृत हैं,इन पर आरोप है कि इन्होंने वरीय अधिकारी से ऊंची आवाज में बात की. आवंटित कार्य का बहिष्कार किया और मर्यादित भाषा का प्रयोग किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ससमय उपस्थित नहीं हुए, विभागीय निर्देश के आलोक में लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित परीक्षा फल के आधार पर अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में सहयोग नहीं किया.

इन आरोपों को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार के खिलाफ 30 दिसंबर 2023 के प्रभाव से विभागीय कार्यवाही संचालित की गई थी. विभागीय कार्यवाही चलाने के बाद पूर्णिया के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार जो वर्तमान में मुजफ्फरपुर में जिला कार्यक्रम पदाधिकारीहैं, इन्हें असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता