ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : धमाके के साथ धू -धू कर जलने लगी बस, यात्रियों में मची अफरातफरी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में उस समय अफरा- तफरी मच गई। जबजोरदार धमाकों के साथ एक बस धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद बस के अंदर बैठे यात्री जोर जोर से चीखने - चिल्लाने लगे। यात्

बिहार : धमाके के साथ धू -धू कर जलने लगी बस, यात्रियों में मची अफरातफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में उस समय अफरा- तफरी मच गई। जबजोरदार धमाकों के साथ एक बस धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद बस के अंदर बैठे यात्री जोर जोर से चीखने - चिल्लाने लगे। यात्री  किसी तरह खिड़की और  दरवाजा तोड़कर अपनी जान बचाई।  जिसके बाद आस- पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझाया गया। घटना में कई यात्री घायल हो गए। कुछ यात्री को गंभीर चोट आई है।


दरअसल, दिल्ली से चलकर मुजफ्फरपुर के रास्ते पूर्णिया जा रही थी। तभी मुजफ्फरपुर के अहियापुर के पास बस में अचनाक से आग लग गयी। इसके बाद बस में बैठे लोगों के बीच अफरा -तफरी मची हुई है। बस में कितने यात्री सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बस के मालिक, ड्राइवर, खलासी और सवार यात्रियों की जानकारी ली जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि बस की छत पर पटाखे लादे गये थे। एक यात्री ने शादी के मौके पर इस्तेमाल करने के लिए खरीदा था जिन्हें चुपके से बस की छत पर लदवा दिया था। आग लगने के बाद पटाखों में विस्फोट शुरू हो गया। धमाके से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।  बिजली के तार के संपर्क में आने से बस में आग लगी। दिल्ली से पूर्णिया चलने वाली बस की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। अहियापुर में ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से बस की छत का संपर्क हो गया।