ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

बिहार : कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ी ने दो को कुचला,मौके पर हुई मौत; ग्रामीणों के आक्रोश के बीच लाठीचार्ज और फायरिंग

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इ

बिहार : कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ी ने दो को कुचला,मौके पर हुई मौत; ग्रामीणों के आक्रोश के बीच लाठीचार्ज और फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां गायघाट थानाक्षेत्र के भूसरा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ी से दो लोगों के कुचलने से मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बबाल काटा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के दो लोगों की मौत से आहत व आक्रोशित लोगों गांव में कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेश कैंप को आग के हवाले कर दिया है। जिसमें चार आधा दर्जन गाड़िया धूं - धूं कर जलने लगी। वहीं आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा व पीड़ित परिवार की नौकरी की मांग को लेकर मझौली कटरा पथ जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद लोग तीतर-बितर हो गए। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। 


मालूम हो कि, देर रात एक बाईक दुर्घटना पर भूसरा चौक पर लोगों भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान कटरा से मझौली की तरफ आ रही सड़क निर्माण कंपनी राम कृपाल कंस्ट्रक्शन की मिक्चर मशीन की बड़ी गाड़ी आयी। इस गाडी को लोगों ने बाईक दुर्घटना का हवाला देकर रोक दिया। लेकिन, कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिक्चर मशीन वाली गाड़ी के चालक ने गाड़ी स्टाट कर सीधे तेजी से बढ़ा  दिया और दो लोग कुचलते हुए निकल गई। जहां मौके पर ही मणिपुर भूसरा के जय किशोर उर्फ बऊआ जी (उम्र 42 वर्ष)पिता स्व. राम प्रवेश सिंह व मृत्युंजय पासवान (उम्र 32 वर्ष)पिता स्व. सकल पासवान की कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ी से कुचलने के दौरान मौत हो गयी।


इधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं दो लोगों को कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ी से कुचलने से हुई मौत की खबर से आहत आक्रोशित ग्रामीणों ने भूसरा सियारी पुल के समीप कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक छोटे कैंप में आग लगा दी। जहां कंपनी की दो तीन गाड़ी व अन्य समान धूं धूं कर जलने लगे।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता