ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बीच रोड पर खड़ी की बाइक, टोकने पर बाप-बेटे को चाकू से गोदा; एक की मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इ

बीच रोड पर खड़ी की बाइक, टोकने पर बाप-बेटे को चाकू से गोदा; एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पिता - पुत्र पर जानलेवा हमला किया और इस हमले में एक की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में बीच सड़क बाइक खड़ी करने पर टोकना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। बदमाशों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार दिए। जिसमें पिता रामनरेश राम की की मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत नाजुक है। यह घटना करणपुर दक्षिणी पंचायत के भगवानपुर डढियां गांव का बताया जा रहा है। सुबह सड़क से बाइक नहीं हटाने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र को चाकू से गोद डाला। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी पुत्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।


वहीं, इस हमले में मृतक के भाई रामसेवक राम की जान बच गई। तीनों गरहां स्थित छठ घाट से खुरदक बाजा बजाकर अपनी बाइक से डढियां स्थित घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है।रामसेवक ने बताया कि वह भाई सटहू ,भतीजा दिनेश राम और चौपार के दो अन्य कलाकारों के साथ गरहां के सत्यनारायण भगत के छठ घाट पर खुरदक बजाने गए थे।


उधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष अनिल राम ने बताया कि सात नामजद के खिलाफ हत्या एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बोचहां थाने की करणपुर दक्षिणी पंचायत के भगवानपुर डढियां गांव में सोमवार की सुबह पिता-पुत्र को गाड़ी हटाने के विवाद में चाकू मारने के पहले हमलावरों दूसरी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। हमले में पिता की मौत हो गई।