ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची टीका वाली नाव, वैक्सीनेशन और इलाज की व्यवस्था

MUZAFFARPUR: बिहार में 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसे लेकर सरकार टीका महाअभियान चला रही है। इस दौरान लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। वैक

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची टीका वाली नाव, वैक्सीनेशन और इलाज की व्यवस्था
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसे लेकर सरकार टीका महाअभियान चला रही है। इस दौरान लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए कई जगहों पर सेंटर बनाए गये है वही घर-घर जाकर वैक्सीन लगाया जा रहा है। इस दौरान लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही है। मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कटरा प्रखंड में टीका वाली नाव वैक्सीनेशन के लिए पहुंची। नाव पर वैक्सीनेशन की पूरी व्यवस्था की गयी है। 


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीका वाली यह नाव लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए पहुंच रही है। यह नाव प्रखंड के बागमती नदी से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाई जा रही है। इससे पहले टीका वाली नाव का उद्घाटन किया गया । बसघट्टा और बर्री में सिविल सर्जन विनय कुमार शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके में सिविल सर्जन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए यह सेवा बहुत ही लाभदायक होगा। 


जो बाढ़ के समय प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायेगा। साथ ही बाढ़  प्रभावित गांवो के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सिनेशन का भी काम करेगा। गौरतलब है कि बाढ़ की विपदा में गंगिया,बकुची, पतारी ,बसघट्टा,नवादा,अनदामा,भवानीपुर आदि गांवो में आवागमन ठप हो जाता है। लोग घरों से निकलने में डरते हैं वहां चिकित्सा सेवा यह नाव करेगी। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. गोपाल कृष्ण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भगवान प्रसाद व स्वास्थ्य प्रबंधक भास्कर शर्मा भी थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता