ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

अजब प्रेम की गजब कहानी: एक ही दूल्हे से शादी करने पर अड़ी दो दुल्हनें, बोलीं- वह मेरा नहीं तो तेरा भी नहीं होगा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। वीडियो कॉल पर अतरंगी बातें नहीं करने से नाराज एक युवक ने अपनी पहली प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़के से दिल लगा ब

अजब प्रेम की गजब कहानी: एक ही दूल्हे से शादी करने पर अड़ी दो दुल्हनें, बोलीं- वह मेरा नहीं तो तेरा भी नहीं होगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। वीडियो कॉल पर अतरंगी बातें नहीं करने से नाराज एक युवक ने अपनी पहली प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़के से दिल लगा बैठा। प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर लड़की थाने पहुंच गई और बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पूरा मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


जानकारी के मुताबिक, दो परिवारों की रजामंदी के बाद एक युवक और युवती का निकाह फिक्स कर दिया गया। शादी फिक्स होने के बाद युवक और युवती के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ। निकाह का समय अभी दूर था, सो दोनों के परिवार वालों को उनके बातचीत से कोई एतराज नहीं था। करीब दो साल तक मोबाइल पर लड़का-लड़की के बीच प्यार की बातें होती रही। इसी बीच लड़के ने एक बड़ी डिमांड कर दी।


युवक वीडियो कॉल पर अपनी होने वाली पत्नी से मस्ती भरी बातें करना चाहता था। जब उसने प्रेमिका से इसकी डिमांड की तो लड़की ने सीधे तौर पर इनकार कर दिया। फिर क्या था लड़का नाराज हो गया और उसने शादी से इनकार कर दिया। रियाज ने अपनी प्रेमिका से बातचीत करना बंद कर दिया, जिसके बाद लड़की बेचैन हो गई।


बाद में युवती ने पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की बहन के पास पहुंची और उसके मोबाइल से प्रेमी को वीडियो कॉल किया। इसी दौरान युवती की रिश्ते में लगने वाली बहन और रियाज के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस बात की भनक लगने के बाद लड़की के पैरों तले से जमीन खीसक गई और उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी।


पीड़िता की मानें तो जिस रियाज से उसका निकाह होने वाला था वह वीडियो कॉल पर बात करने का दबाव बनाता था और बातचीत के दौरान अश्लील हरकतें करता था, जो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई लेकिन जब लड़की को न्याय नहीं मिला तो वह थाने पहुंच गई। अब दोनों ही लड़कियां रियाज से शादी करने पर अड़ गई हैं और कह रही हैं कि अगर वह मेरा नहीं हुआ तो किसी और का भी नहीं होनें दूंगी।