ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

Bihar News: मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबे 4 युवक, मची अफरा-तफरी

बूढ़ी गंडक नदी में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगायी गयी थी इसके बावजूद मां सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए कई युवक पहुंच गये और हादसे के शिकार हो गये। तभी मौके पर पहुंचे SDRF की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया।

BIHAR
4 युवक नदी में डूबे
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

muzaffarpur: मुज़फ्फ़रपर में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में चार युवक डूब गये। एसडीआरएफ की टीम ने चारों को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला।जिसमे एक युवक की स्थित काफी गंभीर है। जिसका इलाज SKMCH में चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 विनता सिन्हा और अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वह शहर के निजी विद्यालय के हॉस्टल में रहता था ।


घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट की है। जहां एक निजी विद्यालय से मां सरस्वती की प्रतिमा को नदी में विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे थे। इस दौरान चार युवक नदी में डूबने लगे तभी मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर चारों युवक को बाहर निकाल लिया।


एक युवक को निकालने में देरी हुई जिस वजह से  उसकी स्थिति काफी खराब हो गयी। पुलिस ने उसे आनन-फानन में skmch भेजा गया। वही पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि आज दिन में मूर्ति विसर्जन के दौरान में चार युवक संगम घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए थे। 


तीन का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है एक गंभीर है जिसे इलाज के लिए एसकेएमससीएच में भर्ती कराया गया है। नदी में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगायी गयी थी इसके बावजूद ये लोग मां सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए नदी के पास पहुंच गये और पानी में उतरने के दौरान यह हादसा हो गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता