ब्रेकिंग
रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी

कारोबारी की हत्या के बाद उबला मुजफ्फरपुर, आक्रोशित लोगों ने थाना घेरा

MUZAFFARPUR : बीती रात मोबाइल कारोबारी की हत्या के बाद मुजफ्फरपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. हत्या से आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर आदर्श टाउन थाने का घेराव किया है. सैकड

कारोबारी की हत्या के बाद उबला मुजफ्फरपुर, आक्रोशित लोगों ने थाना घेरा
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बीती रात मोबाइल कारोबारी की हत्या के बाद मुजफ्फरपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. हत्या से आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर आदर्श टाउन थाने का घेराव किया है. सैकड़ों की तादाद में पहुंचे लोगों ने पुलिस से हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. 

आक्रोशित लोगों का कहना है कि आए दिन अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस इसे रोक पाने में विफल हो जा रही है. बता दें कि मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बीती रात मोबाइल कारोबारी अभिषेक की हत्या गोली मारकर कर दी थी और साथ ही साथ 70 हजार भी लूट लिए थे.

अभिषेक अपने बड़े भाई आदित्य के साथ बाइक से मोतीझील के अप्सरा कॉन्प्लेक्स में अपनी दुकान बंद करने के बाद सिकंदरपुर गया था और वहां से ट्रांसपोर्ट ऑफिस में कोरियर लगा कर घर लौट रहा था. मोतीझील के पांडे गली में व्यवसायियों का घर है. आदित्य बाइक चला रहे थे. जहां पहले से गली में इंतजार कर रहे अपराधियों ने दोनों भाइयों को घेर कर रुपए छीनने का प्रयास किया. जब अभिषेक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्तौल सिर में सटाकर गोली मार दी इसके बाद अपराधी अभिषेक के भाई के आंख में मिर्च पाउडर डाल कर वहां से चलते बने. 

जहां यह घटना हुई वहां से थाने की दूरी महज 500 मीटर है. अपराधी इस पूरी वारदात को अंजाम देकर भीड़भाड़ वाले मोतीझील ओवरब्रिज की तरफ निकल गए.