ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बोचहाँ से आरजेडी विधायक अमर पासवान पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगा है। जदयू नेत्री सविता शाही की शिकायत पर डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आरजेडी विधायक अमर पासवान के खिलाफ जबरन जमीन कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। अमर पासवान मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।


दरअसल, यह कार्रवाई जेडीयू की महिला नेता सविता शाही की शिकायत पर की गई है। सविता शाही ने अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में स्थित एक 78 डिसमिल प्लॉट पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इस जमीन की कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है।


सविता शाही के अनुसार, 25 अगस्त को अमर पासवान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और जमीन पर लगे पिलर को उखाड़ दिया, जबरन कब्जा करने की कोशिश की, मारपीट पर उतारू हो गए और हत्या की धमकी दी।


सविता शाही ने घटना के बाद अहियापुर थाना में आवेदन दिया था। हालांकि, स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार टालमटोल किया गया। इसके बाद सविता शाही ने डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात कर न्याय की मांग की। मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।


पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी दरोगा बिट्टू कुमार को सौंपी थी। प्री-एफआईआर जांच में आरोप सत्य पाए गए, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने पुष्टि की है कि कांड दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। रोहन कुमार ने बताया कि यह जमीन विवाद काफी पुराना है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता