ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार

गैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले

Cylinder Blast News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई, जिसमें चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ और दो बकरियों की भी मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस...

गैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले
Ramakant kumar
3 मिनट

Cylinder Blast News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में बच्चे के लिए दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई. इसके बाद सिलेंडर में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने आसपास के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में चारों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. आग की इस घटना में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. वहीं, घर में बंधी दो बकरियों की भी आग में झुलसने से मौत हो गई.


घटना महंत मनियारी विशुनपुर टोला के वार्ड संख्या 09 की है. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मनियारी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.


स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला घर में अपने छोटे बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी. इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर या पाइप में रिसाव होने की वजह से अचानक आग लग गई. आग लगते ही महिला बच्चे को लेकर घर से बाहर निकल गई. इसके कुछ ही देर बाद सिलेंडर में तेज धमाका हो गया.


सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए. आग की लपटें देखकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी.


आग की चपेट में मोहम्मद नियाज और मोहम्मद सिराज समेत चार लोगों के घर आ गए. देखते ही देखते घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, गहने और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि परिवारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका.


इस अग्निकांड में घरों में बंधी दो बकरियों की भी मौत हो गई. आग और सिलेंडर ब्लास्ट से हुए नुकसान के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर भी परेशानी खड़ी हो गई है.


सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने तक चारों घरों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था.


मनियारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. मामले की जांच की जा रही है.