ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुलडोजर कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच झड़प हुई। सड़क अवरुद्ध हुई और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी ढाई बांध रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन भारी हंगामा और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। यह घटना उस समय हुई जब प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी।


जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाओ अभियान का कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा था, जबकि कुछ अन्य लोग प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों के बीच झड़पें हुईं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।


विरोध कर रहे ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर दी और बांस-बल्ले लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने कथित तौर पर प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि उनके घरों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, वर्षों से रह रहे स्थानीय लोग वैकल्पिक आवास की मांग पर अड़े रहे।

इस घटना के कारण लकड़ी ढाई बांध रोड पर आवागमन बाधित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने कहा है कि यह अभियान कोर्ट के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। इलाके में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता