ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया। SSP ने साफ संदेश दिया कि पुलिस में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

बिहार न्यूज
तत्काल प्रभाव से निलंबित
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच, वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की है। 


एसएसपी ने बेनीबाद थाना के अपर थानाध्यक्ष, पु०अ०नि० दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर यह कार्रवाई कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के गंभीर आरोपों के बाद की गई है।


क्या है पूरा मामला?

मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा 30 और 31 मार्च 2026 को फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक 'विशेष समकालीन अभियान' चलाया गया था। इस अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पूर्वी-01 द्वारा किए गए निरीक्षण में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार की कई खामियां उजागर हुईं।


जांच में पाए गए गंभीर आरोप

एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दीपक कुमार न केवल अभियान के दौरान ड्यूटी से गायब पाए गए, बल्कि उन्होंने सरकारी संचार माध्यमों (जैसे वायरलेस या फोन) से भी संपर्क नहीं रखा। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि वे महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग नहीं कर रहे थे और कांडों के अनुसंधान (investigation) व गिरफ्तारी की प्रक्रिया में अत्यधिक शिथिलता बरत रहे थे। थाना अभिलेखों के संधारण में भी कई अनियमितताएं पाई गईं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और विभागीय अनुशासन पर बुरा असर पड़ रहा था।


निलंबन और विभागीय कार्रवाई: SDPO की रिपोर्ट के आधार पर, SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने पु०अ०नि० दीपक कुमार को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग के इस कड़े रुख से महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही, लापरवाही या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता