ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के सर्राफा बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने आभूषण दुकानदार से झोला छीन लिया। गहने और नकदी नहीं थे, केवल चाबियां थीं। नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार (माखन साह चौक) में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक आभूषण दुकानदार को अपना निशाना बनाया। घटना उस वक्त हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। झोला छिनने की यह वारदात पूरे बाजार में हड़कंप मचा गई और स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


आभूषण और नकदी समझकर झोला छीना

पीड़ित दुकानदार जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि उनके हाथ में झोला था, जिसमें दुकान की चाबियां रखी हुई थीं। बाइक सवार बदमाशों ने जैसे ही उन्हें देखा, झोला छीनकर फरार हो गए। बदमाशों को लगा कि झोले में नकदी या गहने होंगे, लेकिन गनीमत रही कि झोले में केवल चाबियां ही थीं। दुकानदार ने कहा कि कैश पहले ही बैंक में जमा कर दिया गया था और कोई कीमती जेवर साथ नहीं था।


व्यवसायियों में पुलिस के प्रति नाराजगी

सुरक्षित माने जाने वाले सर्राफा मंडी में सरेआम हुई इस वारदात से व्यापारियों में डर का माहौल है। दुकानदारों ने नगर थाना पुलिस से आभूषण मंडी में गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।