ब्रेकिंग
सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा

ATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपये

Bihar Cyber Crime News: मुजफ्फरपुर में एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां डेबिट कार्ड फंसने के बाद एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। फर्जी हेल्पलाइन नंबर के जरिए ठगों ने खाते से बड़ी रकम निकाल ली। जानिए कैसे हुआ पूरा फ्रॉड...

ATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपये
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Cyber Crime News: मुजफ्फरपुर के गोबरसाही चौक स्थित एक ATM में डेबिट कार्ड फंसने के बाद मदद के लिए दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. साइबर ठगों ने हेल्पलाइन नंबर के नाम पर उसे झांसे में लिया और उसके बैंक खाते से कई बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए. पीड़ित ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है.


पीड़ित की पहचान खबरा निवासी रामलखन कुमार के रूप में हुई है. रामलखन कुमार गोबरसाही चौक स्थित ATM से रुपये निकालने पहुंचे थे. ATM में प्रक्रिया पूरी करने के दौरान उनका डेबिट कार्ड मशीन के अंदर फंस गया. उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन कार्ड बाहर नहीं निकला.


ATM कक्ष में दीवार पर लिखा था मोबाइल नंबर

कार्ड फंसने के बाद रामलखन ने ATM कक्ष में मदद के लिए इधर-उधर देखा. इसी दौरान उनकी नजर दीवार पर मार्कर से लिखे एक मोबाइल नंबर पर पड़ी. उन्होंने उसे ATM की हेल्पलाइन का नंबर समझकर उस पर कॉल कर दिया.


फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को मदद करने वाला बताया और रामलखन को ATM मशीन में कैंसिल और एंटर बटन दबाने के लिए कहा. निर्देश के अनुसार बटन दबाने के बाद भी कार्ड बाहर नहीं निकला.


बैंक के पास बुलाया, फिर खाते से होने लगी निकासी

इसके बाद फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने कहा कि वह ATM के ऑपरेटर को भेज रहा है. उसने रामलखन को ATM से कुछ दूरी पर स्थित एक बैंक के पास पहुंचने के लिए कहा. रामलखन बताए गए स्थान पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला.


इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे. ठगों ने 10-10 हजार रुपये करके कई बार में उनके खाते से कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए.


बैंक को सूचना देकर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही रामलखन ने तत्काल अपने बैंक प्रबंधन से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी. बैंक की ओर से राशि रिफंड की प्रक्रिया के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया. इसके बाद पीड़ित ने सदर थाना पहुंचकर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई.


सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ATM और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ठगी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.


पुलिस के अनुसार, आशंका है कि पीड़ित को बैंक के पास भेजने के बाद ठग ATM पर पहुंचे होंगे और कार्ड निकालकर खाते से रुपये की निकासी की होगी.