ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: गंगा नदी से गांव में घुसे तीन मगरमच्छ, दहशत में ग्रामिण

Bihar News: खबर बिहार के मुंगेर से है, जहां गंगा नदी में आए बाढ़ ने तीन मगरमच्छों को भी अपने साथ बहा ले आई है, जो सदर प्रखंड बरदह गांव स्थित एक गहरे गड्ढे में फंस गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के मुंगेर से है, जहां गंगा नदी में आए बाढ़ ने तीन मगरमच्छों को भी अपने साथ बहा ले आई है, जो सदर प्रखंड बरदह गांव स्थित एक गहरे गड्ढे में फंस गया। अब हाल यह है कि वो उस गड्ढा से निकल नहीं पा रहा और उसी गड्ढे के पानी में बड़े आराम से रह रहा है और उस रास्ते से आने- जाने वाले लोगों को भी दिखाई दे रहा है। जिस कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। 


सबसे बड़ी बात यह है कि इस संबंध में वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिर्जापुर बरदह में पत्थर उत्खनन बंद होने के बाद गड्ढा छूट गया, जिसमें बारिश के वजह से पानी जमा हो जाता है। जब 15 दिन पूर्व मुंगेर में बाढ़ आया था तो उस बाढ़ के पानी में गंगा के रास्ते तीन मगरमच्छ उस गड्ढा में आ गया। जब पानी उतरा तो वह वापस गंगा में नहीं जा सका और उसी गड्ढा में फंस कर रह गया।


ग्रामिणों का कहना है कि इस बात को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दी गई पर वन विभाग के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं गई है और न ही उस मगरमच्छ का रेस्क्यू ही किया गया है। वहीं, मगरमच्छ को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस रास्ते से गुजरने में लोगों को काफी डर लग रहा है। 

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट