ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

सम्राट चौधरी को गाली देने वाला युवक गिरफ्तार, शरद यादव की दबंगई से इलाके के लोग भी थे परेशान

शरद यादव से हर कोई भय खाता था, लोग उससे इतना डरते थे कि पुलिस से शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते थे लेकिन अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंगेर जेल भेज दिया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

bihar
पकड़ा गया दबंग शरद यादव
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गाली और धमकी देना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंगेर जेल भेज दिया गया। 


बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को गाली देने वाले युवक की पहचान मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के शिशुआ गांव निवासी उचित यादव के 23 वर्षीय पुत्र शरद यादव के रूप में हुई है। शरद यादव पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। 


आरोपी शरद यादव ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जिसके बाद गाली-गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी शरद यादव के खिलाफ हरपुर थाने में सनहा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस उसकी छानबीन में जुट गयी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में लगी हुई थी। जब पुलिस की टीम उसके घर पर पहुंची तब वह पुलिस कर्मियों से ही हाथापाई करने लगा।


स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की अन्य टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद आरोपी शरद यादव को गिरफ्तार किया गया। उसे पहले थाने पर लाकर पूछताछ की गयी फिर मुंगेर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि वह दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है, इलाके में धौंस जमाकर रंगदारी वसूला करता था। उसकी हरकतों से लोग परेशान रहते थे। 


शरद यादव से हर कोई भय खाता था, लोग उससे इतना डरते थे कि पुलिस से शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते थे लेकिन अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसे मुंगेर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उसके जेल जाने से इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।