ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुंगेर में 21 वर्षीया महिला ने एक साथ 3 बेटियों को दिया जन्म, पत्नी को देखने तक नहीं आया पति

मुंगेर में एक 21 वर्षीय महिला ने सिजेरियन प्रसव के दौरान तीन बच्चियों को जन्म दिया। मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। जहां मायके पक्ष में खुशी का माहौल है, वहीं पति के बेरुखी से विवाद की स्थिति बन गई है।

बिहार
3 बेटियों के जन्म से बाप नाराज
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीया महिला ने सिजेरियन प्रसव के दौरान एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। जच्चा और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस खुशखबरी से मायके पक्ष में खुशी का माहौल है, लेकिन पति की बेरुखी ने विवाद की स्थिति पैदा कर दी है।


मामला मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड की है। धरहरा निवासी कैलाश कुमार की पत्नी जुली कुमारी को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने तुरंत सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधक तौसीफ हसनैन की देखरेख में, महिला चिकित्सक डॉ. स्मृति और उनकी टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान जुली कुमारी ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। अस्पताल के अनुसार, प्रसूता और तीनों नवजात सुरक्षित हैं और उन्हें एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।


प्रसूता की बहन ने बताया कि वे मूल रूप से पाटम की रहने वाली हैं और जुली का ससुराल धरहरा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जुली के पति, जो प्राइवेट ड्राइवर हैं, अपनी पत्नी को देखने तक नहीं आए। मायके वाले ही देखभाल कर रहे हैं। तीन-तीन बच्चियों के जन्म से हम सभी बेहद खुश हैं, लेकिन पति की बेरुखी दुखद है।


डॉ. स्मृति ने कहा कि सिजेरियन ऑपरेशन सफल रहा और तीनों बच्चियों तथा मां की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि अब सदर अस्पताल में सुविधाएं बेहतर होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। तीन बच्चियों के जन्म से जहां मायके पक्ष में उल्लास का माहौल है, वहीं पति की उदासीनता इस खुशी में कड़वाहट घोल रही है।


मुंगेर में 21 वर्षीया महिला ने एक साथ 3 बेटियों को दिया जन्म, पत्नी को देखने तक नहीं आया पतिमुंगेर में 21 वर्षीया महिला ने एक साथ 3 बेटियों को दिया जन्म, पत्नी को देखने तक नहीं आया पतिमुंगेर में 21 वर्षीया महिला ने एक साथ 3 बेटियों को दिया जन्म, पत्नी को देखने तक नहीं आया पति

टैग्स