ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

मुंगेर में ई-रिक्शा चालक को नशे में धुत किराना दुकानदार ने मारी गोली, इलाके में दहशत

मुंगेर में किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी है। गोली लगने से मोहम्मद साजन गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।

bihar
गोली मारने के बाद आरोपी फरार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद में दबंग किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। गोली चालक के पैर में फंसी हुई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 


मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरबसराय रेलवे ब्रिज के पास दबंग किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा चालक मो०साजन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जो अंदर ही फंसी हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। 


इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि घायल के पैर में गोली फंसी हुई है और उसकी स्थिति को देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घायल मो०साजन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहा था। उसी दौरान किराना दुकानदार महबूब आलम ने नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 


इस घटना से आहत होकर साजन बुधवार की सुबह शिकायत करने महबूब आलम के घर पहुंचा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर महबूब आलम ने अपनी दुकान पर बैठे-बैठे उस पर गोली चला दी।घटना की सूचना मिलते ही पूरबसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।


मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट