ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुंगेर में बंद समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प, दुकानों में की तोड़फोड़, मौके पर पहुंचे DIG मनु महाराज

MUNGER : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां एनआरसी और CAA के खिलाफ राजद के बिहार बंद के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हुई है. उपद्रवियों ने कई दुकानों म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां एनआरसी और CAA के खिलाफ राजद के बिहार बंद के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हुई है. उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की है. डीआईजी मनु महाराज खुद सड़क पर उतरकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. टीम इलाके में कैंप कर रही है.


घटना मुंगेर जिले के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां एनआरसी और CAA के खिलाफ बिहार बंद के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक कई दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की गई है. दुकानों में सामान बर्बाद किये गए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. 


उपद्रव की सूचना मिलते ही मुंगेर डीआईजी मनु महाराज खुद मौके पर पहुंचे हैं. उपद्रवियों के ऊपर नकेल कसा जा रहा है. भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात किये गए हैं. शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की जा रही है. मनु महाराज ने हालांकि बताया कि फिलहाल स्थिति काबू में है.





रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता