ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

मुंगेर में गणेश पूजा के दौरान हिंसक झड़प, सिर में ईंट लगने से घायल अनिल बिंद की मौत

मुंगेर में गणेश पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में सिर पर ईंट लगने से घायल अनिल बिंद की पटना के IGIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में गणेश पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पूजा स्थल के पास अचानक 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसी दौरान सिर में ईंट लगने से अनिल बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 


मुंगेर सदर अस्पताल से उन्हें पटना रेफर किया गया, जहां आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान 19 सितंबर को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मुंगेर शहर के बेलदार टोली स्थित दुर्गा स्थान मंदिर परिसर के पास की है। 


मृतक अनिल बिंद के बेटे नीरज कुमार के मुताबिक, गणेश पूजा की रात करीब 10 बजे वह अपने मोहल्ले के मंदिर में स्थापित प्रतिमा के पास मौजूद थे। इसी दौरान मेस्तर टोली और मुसहर टोली की ओर से 100 से अधिक लोगों की भीड़ लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर वहां पहुंची और पथराव शुरू कर दिया।


पथराव के दौरान एक ईंट अनिल बिंद के सिर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान 19 सितंबर को अनिल बिंद की मौत हो गई।


घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घाटना के बाद बेलदार टोली के लोग अब मेस्तर टोली (मुसहर टोली) को हटाने कि मांग कर रहे है।

MD. इम्तियाज खान की रिपोर्ट