ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

मुंगेर के आजाद चौक में शातिर ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर कारोबारी से लाखों के जेवरात ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
ठगी के शिकार हुए बुजुर्ग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में  ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक शातिर बदमाश ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात ये है कि पूरी वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि पीड़ित को भनक तक नहीं लगी। 


मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आजाद चौक रविवार दोपहर का वक्त और एक ऐसा शातिर ठग, जिसने कुछ ही मिनटों में एक कारोबारी को लाखों का चूना लगा दिया। पीड़ित बच्चु पाहुजा, जो हैप्पी बेकरी के पार्टनर हैं, बाजार से घर लौट रहे थे। तभी एक युवक ने उन्हें रोक लिया। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और रौब दिखाते हुए कहा कि इतने गहने पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है। ठग ने अपनी बातों में ऐसा भरोसा और डर पैदा किया कि पीड़ित उसके झांसे में आ गए।


उसने सख्ती दिखाते हुए तुरंत चेन और अंगूठी उतरवाए और “सुरक्षा” के नाम पर उन्हें कागज में रखने को कहा। लेकिन यहीं से शुरू हुआ असली खेल रुमाल में गहने बांधने के दौरान आरोपी ने बड़ी ही सफाई से असली जेवरात की जगह पत्थर रख दिए और पलक झपकते ही पोटली बदल दी। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि बच्चु पाहुजा को कुछ समझ ही नहीं आया। 


ठग ने उन्हें भरोसा दिलाया कि घर जाकर गहने सुरक्षित रख लें और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि जब वह घर पहुंचे और पोटली खोली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर सोने के गहनों की जगह सिर्फ पत्थर थे। तब तक ठग काफी दूर निकल चुका था। घटना के बाद पीड़ित के द्वारा कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और खुद को अधिकारी बताने वालों से सतर्क रहें।


मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट