ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

एग्जाम में चीटिंग करने से किया मना तो स्टूडेंट ने बेल्ट से टीचर को पीटा, सुनसान रास्ते पर किया जानलेवा हमला

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में सरेआम एक स्टूडेंट द्वारा अपने टीचर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक अपने टीचर के ऊपर बेल्ट से हमला करता हुआ नजर आ रहा है। आरोपित युव

एग्जाम में चीटिंग करने से किया मना तो स्टूडेंट ने बेल्ट से टीचर को पीटा, सुनसान रास्ते पर किया जानलेवा हमला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में सरेआम एक स्टूडेंट द्वारा अपने टीचर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक अपने टीचर के ऊपर बेल्ट से हमला करता हुआ नजर आ रहा है। आरोपित युवक बीए पार्ट 1 का स्टूडेंट बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पीड़ित टीचर ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है। हालांकि, आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से फरार है। 


दरअसल, मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पार्ट एक शैक्षणिक सत्र 2021-24 की परीक्षा चल रही है। इसी परीक्षा को लेकर बीआरएम कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर  प्रो. प्रभात कुमार बतौर पर्यवेक्षक तैनात थे। परीक्षा के दौरान प्रो. प्रभात कुमार ने आरोपित शशि कुमार को नकल करते देखा। उन्होंने छात्र के पास मौजूद चिट को छीन लिया। इससे छात्र उग्र हो उठा और परीक्षा कक्ष में ही संबंधित शिक्षक के साथ बदतमीजी करने लगा। इसके बाद उसे दूसरी जगह बिठा दिया गया। हालांकि, इसके वाबजूद वह नकल करने पर अड़ा रहा। इसके बाद उसे निष्काषित कर दिया गया। जिसके बाद वो काफी रोष में आ गया। 



उसके बाद जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई और प्रो. प्रभात कुमार कॉलेज से घर की ओर जाने लगे, तो कॉलेज से थोड़ी दूर पर निष्काषित स्टूडेंट ने सुनसान रास्ते पर प्रो. प्रभात कुमार पर बेल्ट से हमला कर दिया। आरोपित छात्र ने बेल्ट से पीट-पीटकर शिक्षक को घायल कर दिया। इस बीच वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भागते हुए कालेज पहुंचे। इसके बाद उन्हें सहयोगी शिक्षकों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने से की है।  लेकिन, इसके बाबजूद अभी तक आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ है। 


इधर, इस घटना के संबंध में प्रभारी प्राचार्य डा. कंचन गुप्ता ने बताया कि, वीक्षण कार्य के दौरान कॉलेज के शिक्षक प्रो. प्रभात कुमार के साथ मारपीट करने वाले आरोपित परीक्षार्थी पर दंडात्मक कार्रवाई और कॉलेज परिसर में सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शनिवार को मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस घटना में शामिल स्टूडेंट की पहचान शशि कुमार के रूप में हुई है।