ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR NEWS : मुंगेर हादसा: रील्स बनाते समय बस से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत, एक गंभीर घायल

BIHAR NEWS : बरियारपुर थानाक्षेत्र के फुलकिया मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के मुंगेर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। जहां एक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। यह बरियारपुर थानाक्षेत्र के फुलकिया मोड़ की घटना है। इस घटना के बाद मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस टीम को दे दी गई है। इसके बाद पड़ताल जारी है। 


जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थानाक्षेत्र के फुलकिया मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। मृतकों में शुभम कुमार(17 वर्ष) पिता मनोज चौधरी एवं आनंद कुमार (15वर्ष) पिता रंजीत सहनी कुमारपुर के रहने वाले थे। दुर्घटना में जख्मी हुए सोनू कुमार का इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि,पड़िया पंचायत के कुमारपुर गांव के तीन दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कल्याणपुर की तरफ मोबाइल से रील्स बनाते हुए जा रहे थे। फुलकिया मोड़ के समीप पहुंचा की सड़क पर खड़ी एक बस में टक्कर मार दी। हादसे में शुभम कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि आनंद कुमार ने मुंगेर सदर अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बरियारपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। दो किशोरों की मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


इधर, घटनास्थल के समीप प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल काफी तेज गति में थी तथा मोबाइल से रील्स बनाने के चक्कर में पैसेंजर ले रही बस में जोरदार टक्कर मार दी। शुभम कुमार इंटर में पढ़ता था। जबकि आनंद कुमार दशम वर्ग का छात्र था। बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया की मृतक युवकों का शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। जख्मी युवक का इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।