ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अपनी शादी में ठाय-ठाय करना एक दूल्हे को पर गया महंगा, गिरफ्तारी की डर से हुआ फरार, 23 लोगों पर केस दर्ज

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में एक दूल्हे ने अपनी शादी में हर्ष फायरिंग की। हाथ में बंदूक लेकर ठाय-ठाय करने वाले दूल्हे राजा अब बुरे फंसे हैं। वे पुलिस से भागे-भागे फिर रहे ह

अपनी शादी में ठाय-ठाय करना एक दूल्हे को पर गया महंगा, गिरफ्तारी की डर से हुआ फरार, 23 लोगों पर केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में एक दूल्हे ने अपनी शादी में हर्ष फायरिंग की। हाथ में बंदूक लेकर ठाय-ठाय करने वाले दूल्हे राजा अब बुरे फंसे हैं। वे पुलिस से भागे-भागे फिर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुल 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूल्हे समेत तीन अन्य लोगों को इस मामले में नामजद बनाया गया है। अब गिरफ्तारी की डर से दूल्हे राजा फरार हो गये हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


11 फरवरी को मुंगेर में शादी थी। दूल्हे राजा लड़की के घर बारात लेकर जा रहे थे। तभी उसके दोस्तों ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसे देख दूल्हे राजा को नहीं रहा गया वो भी हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग करने लगे। इस हर्ष फायरिंग पूरा इलाका तड़तड़ाहट से गूंज उठा तभी बारात में मौजूद लोगों ने दूल्हे राजा का वीडियो अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिर क्या था वीडियो जैसे ही वायरल हुआ हरकत में आई मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दूल्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही दूल्हे राजा गिरफ्तारी की डर से भागे भागे फिर रहे हैं।


डीएसपी ने बताया पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि दूल्हे की शादी मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील कुमार की पुत्री के साथ हुई है। बारात महुली गांव से मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार से आयी थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल के बाद मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि उक्त वीडियो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र सूरज कुमार की शादी का है। शादी समारोह 11 फरवरी को थी। इस वीडियो में घर से बारात निकलने के दौरान दूल्हा समेत अन्य लोगों ने फायरिंग करते दिख रहे है।