ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो की हालत नाजुक

MUNGER: मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि दो बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजनों

मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि दो बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना मुंगेर के एनएच 80 लगमा के पास की है जहां एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। शिव कुंड निवासी सुरज, प्रेमचंद और नीरज कुमार मुंगेर से घर लौट रहा था तभी एनएच 80 लगमा के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। 


इधर हादसे में तीन बाइक सवार घायल हो गए। तीनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन एक की मौत रास्ते में ही हो गयी। जबकि दो युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें