ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

मुंगेर में बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER: मुंगेर में बारिश के दौरान एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था तभी ठनका उसके शरीर पर गिर गया। इस हादसे में झुलसकर किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में

मुंगेर में बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में बारिश के दौरान एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था तभी ठनका उसके शरीर पर गिर गया। इस हादसे में झुलसकर किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर वन पंचायत अंतर्गत दढ़ियार गांव की यह घटना है जहां खेत में काम कर रहे एक किसान की बारिश के दौरान ठनका गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के दढ़ियार गांव निवासी रूदो यादव का 40 वर्षीय दिव्यांग पुत्र फंटुस यादव अपने खेत में काम कर रहा था  तभी अचानक बारिश के साथ वज्रपात हो गई। जिसकी चपेट में आने से फंटुस यादव की मौके पर ही मौत हो गई। 


हालांकि परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से फंटुस यादव को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक फंटूश यादव दो भाई है, छोटा भाई दिल्ली में मजदूरी करता है और मृतक फंटुस दिव्यांग था और गांव में ही रहकर खेती करता था। 


मृतक को एकमात्र पुत्री कुमकुम कुमारी है, जिसकी इसी महीने शादी होने वाली थी। वहीं इसकी सूचना मिलने पर खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन एवं अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी टुन्नी यादव को अंचल कार्यालय में बुलाकर आपदा प्रबंधन के तरफ से मिलने वाली राशि 4 लाख का चेक सौंपा।

टैग्स
मुंगेर में बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे किसान की… | FirstBihar