ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार

बिहार में कोरोना का बड़ा विस्फोट, पहली लहर की तरह मुंगेर से हुई शुरुआत

MUNGER : तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में एक बार फिर से करोना का बड़ा विस्फोट हुआ है. संक्रमण का यह ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है. आपको बता दें कि साल 2020 में जब बिहार

बिहार में कोरोना का बड़ा विस्फोट, पहली लहर की तरह मुंगेर से हुई शुरुआत
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में एक बार फिर से करोना का बड़ा विस्फोट हुआ है. संक्रमण का यह ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है. आपको बता दें कि साल 2020 में जब बिहार के अंदर पहली लहर की शुरुआत हुई थी तो मुंगेर में ही सबसे पहले संक्रमित पाए गए थे.


मुंगेर में बड़ी तादाद में कोरोना वायरस मिलने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी. अब एक बार फिर मुंगेर में एक साथ 11 संक्रमितों की पहचान की गई है. यह खबर सामने आने के बाद मुंगेर के अंदर स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है. 


खबर है कि मरीजों में BMP के जवान, महिला और बच्चे शामिल हैं. यह जानकारी सिविल सर्जन ने दी है. सर्जन ने लोगों से गाइडलाइन पालन करने की अपील की है. मुंगेर में पिछले दो दिन से कोरोना जांच में जो मामले सामने आये उनमें एक-दो संक्रमित मिल रहे थे. पर आज अचानक ग्राफ बढ़ने से डर बढ़ गया है. तीसरी लहर की आहट के बीच यह आंकड़ा डराने वाला है.


बता दें कि इससे पहले शनिवार को राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान छह जिलों में 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं. सर्वाधिक चार नये संक्रमित पटना जिले में पाये गये हैं. इसके अलावा वैशाली जिले में दो, गया जिले में एक, मुंगेर जिले में एक, बेगूसराय जिले में एक और शेखपुरा जिले में एक नये संक्रमित शामिल हैं. 

टैग्स