ब्रेकिंग
MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक

मुख्य सचिव से रिटायरमेंट के बाद दीपक कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाये गए

PATNA : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. मुख्य सचिव के पद से रिटायरमेंट के बाद सरकार ने दीपक कुमार को नई और बड़ी जिम्मेदारी दे दी है. 1984 बैच के आईएए

मुख्य सचिव से रिटायरमेंट के बाद दीपक कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाये गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. मुख्य सचिव के पद से रिटायरमेंट के बाद सरकार ने दीपक कुमार को नई और बड़ी जिम्मेदारी दे दी है. 1984 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधान सचिव बनाया गया है. 


आईएएस अधिकारी दीपक कुमार आज अपराहन ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं और इसके साथ ही कैबिनेट सचिवालय में प्रधान सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है. इस बात की पहले से संभावना जताई जा रही थी कि दीपक कुमार को सरकार कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. उनके सेवा विस्तार के लिए पहले केंद्र सरकार से आग्रह किया गया था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली. आखिरकार सरकार ने नए मुख्य सचिव के तौर पर अरुण कुमार सिंह को तैनात किया और अब अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए राज्य सरकार ने दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया है.


मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक दीपक कुमार की नियुक्ति 2 फरवरी 2002 को सृजित पद पर किया गया है. अधिसूचना में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि दीपक कुमार सेवानिवृत्ति के बाद 1 मार्च 2021 से अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किए जाते हैं. 

मुख्य सचिव से रिटायरमेंट के बाद दीपक कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाये गए