ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी

गोपालगंज में शराब बेचने का दबाव, विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा गांव में शराब बेचने के दबाव का विरोध करने पर नीरज यादव पर जानलेवा हमले का आरोप है। आरोपियों ने युवक को चाकू से कई वार कर झाड़ियों में फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ:गोपालगंज में कथित तौर पर शराब बेचने के दबाव का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक को अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और चाकू से कई वार किए गए।


 इसके बाद उसे मृत समझकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा गांव की है।


दरअसल, घायल युवक की पहचान अटवा गांव निवासी हरेंद्र यादव के पुत्र नीरज यादव के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग नीरज पर जबरन शराब बेचने का दबाव बना रहे थे। 


नीरज ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया जाने लगा। आरोप है कि इसी विवाद में उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।


वहीं, मामले को लेकर हथुआ एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की और उनके परिजनों से पूछताछ भी की। एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के बाद घायल युवक को हथुआ में सड़क किनारे छोड़ दिया गया था।


एसडीपीओ ने बताया कि युवक के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को चिह्नित किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घायल युवक और कथित आरोपियों के बीच पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शराब बेचने के दबाव और जानलेवा हमले को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट