ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी

बिहार में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी तेज, सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम के लिए टेंडर की तारीख बढ़ी

Greenfield Airport Bihar: बिहार के सोनपुर और भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन जुटाने से जुड़े टेंडर की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

Greenfield Airport Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Greenfield Airport Bihar: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन जुटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। दोनों एयरपोर्ट के लिए जमीन से जुड़ी प्रक्रियाओं में सहायता देने वाली सलाहकार एजेंसियों के चयन हेतु जारी टेंडर की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक एजेंसियां 12 नवंबर तक अपने प्रस्ताव जमा कर सकेंगी, जबकि तकनीकी टेंडर 13 नवंबर को खोले जाएंगे।




सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए सलाहकार एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया नागरिक विमानन विभाग की ओर से संचालित की जा रही है। पहले प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 12 नवंबर कर दिया गया है। नागरिक विमानन विभाग ने इस संबंध में 14 अक्टूबर को पत्र जारी किया था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, तकनीकी टेंडर 13 नवंबर को विभाग के कार्यालय में खोले जाएंगे।




चयनित सलाहकार एजेंसियों को दोनों प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए जमीन की संयुक्त मापी कराने, जमीन के मालिकाना हक की जांच करने और सीधे जमीन खरीदने की प्रक्रिया में सहायता देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।




इसके अलावा जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और डिजिटल लैंड बैंक तैयार करने जैसी सेवाएं भी एजेंसियों को उपलब्ध करानी होंगी। इन कार्यों का उद्देश्य एयरपोर्ट निर्माण के लिए आवश्यक जमीन की पहचान, दस्तावेजों के सत्यापन और भूमि संबंधी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करना है।




सारण जिले के सोनपुर और भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण है। सलाहकार एजेंसियों के चयन और भूमि संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने के बाद एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में अगली प्रक्रियाएं पूरी की जा सकेंगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता