ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी

गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम

Bihar Road Accident: बिहार के गया जी-नवादा NH-82 पर वजीरगंज के खिरियावां मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार रणजीत चौहान की मौत हो गई, जबकि उनके मुंहबोले मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम...

गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Road Accident: गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गया-नवादा NH-82 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद मुंहबोले मामा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा खिरियावां मोड़ के पास हुआ. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. प्रशासन की ओर से सरकारी सहायता का आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाया गया.


मृतक की पहचान मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र स्थित जहाना उसरी गांव निवासी रणजीत चौहान के रूप में हुई है. रणजीत चौहान सुरेश चौहान के पुत्र थे. हादसे में उनके साथ बाइक पर जा रहे उनके मुंहबोले मामा लालजीत चौहान घायल हुए हैं. घायल का प्राथमिक उपचार वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया.


जानकारी के अनुसार, रणजीत चौहान गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपने मुंहबोले मामा लालजीत चौहान के साथ बाइक से घर से निकले थे. दोनों गया जिले से नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र स्थित भीखनपुरा गांव में परिवार से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान खिरियावां मोड़ के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खिरियावां की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े. इनमें एक व्यक्ति मुख्य सड़क पर गिरा, जबकि दूसरा सड़क किनारे जा गिरा.


इसी दौरान सड़क पर गिरे रणजीत चौहान को पीछे से आ रहे किसी अन्य वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.


रणजीत चौहान दो भाइयों में छोटे थे. बताया जाता है कि वह बाहर रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे. हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. रणजीत की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.


दो घंटे तक सड़क पर रहा जाम

हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने करीब 10 बजे गया-नवादा NH-82 को जाम कर दिया. लोगों की मांग थी कि मृतक के परिवार को उचित सरकारी सहायता दी जाए और हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाए.


सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा. सूचना मिलने पर वजीरगंज के बीडीओ प्रभाकर सिंह और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया.


बीडीओ प्रभाकर सिंह ने परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया. जाम हटने के बाद NH-82 पर वाहनों का परिचालन दोबारा सामान्य हो सका.