ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

मोतिहारी में पूर्व मंत्री के दिए एम्बुलेंस परिवहन कानून को बता रहे धत्ता, बिना रजिस्ट्रेशन के वर्षों से चल रहा है दर्जनों एम्बुलेंस

MOTIHARI : परिवहन कानून को धत्ता बताते हुए पूर्वी चम्पारण में बगैर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस , पॉल्यूशन के सडकों पर दर्जनों एम्बुलेंस दौड़ रहे हैं. इन एम्बुलेंसों के पास न तो इ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : परिवहन कानून को धत्ता बताते हुए पूर्वी चम्पारण में बगैर  रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस , पॉल्यूशन के सडकों पर दर्जनों एम्बुलेंस दौड़ रहे हैं. इन एम्बुलेंसों के पास न तो इंश्योरेंस है और न ही फिटनेंस इसके बावजुद प्रशासन के अधिकारियों के सामने बगैर नंबर के ये एम्बुलेंस मरीजों को ढोते हैं, लेकिन अधिकारियों की नजर इनपर नही पड़ती.

पूर्वी चम्पारण जिला स्वास्थ्य समिति को मरीजों को लाने और ले जाने के लिए राज्य सरकार ने दर्जनों एम्बुलेंस उपलब्ध कराया है. पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व सांसदों ने भी अपने क्षेत्र विकास कोष से इलाके को एम्बुलेंस दिया है, लेकिन कई साल हो जाने के बाद भी इन एम्बुलेंस का आज तक न तो रजिस्ट्रेशन हो सका है और न ही इंश्योरेंस.

बगैर कागजात के सडकों पर मरीजों को लेकर एम्बुलेंस चलता है. एम्बुलेंसों के चालक बताते है कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए गुहार लगाया गया है. लेकिन अधिकारियों ने अनसुना कर दिया है.


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता