ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

Bihar News: दिल्ली के बाद बिहार में कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक बच्चों को काट कर किया लहूलुहान; खौफ में लोग

Bihar News: मोतिहारी में आवारा कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान हैं। आधा दर्जन से अधिक बच्चों पर हमला हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई न के बराबर है। लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दिल्ली में कुत्तों के आतंक के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है, वहीं अब मोतिहारी में भी आवारा कुत्तों के आतंक से शहर वासी बेहद परेशान हैं। मोतिहारी के नगर दम समाज चौक और मीना बाजार इलाके में आधा दर्जन से अधिक छोटे-छोटे बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घायल बच्चों को आनंद-खनन के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका रात भर इलाज किया गया। लगातार बढ़ते कुत्तों के आतंक के कारण शहर के लोग डर और असुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।


मोतिहारी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए मोहम्मद शोएब ने बताया कि आवारा कुत्तों के कारण बच्चों को काटने का खतरा बढ़ गया है और करीब आधा दर्जन से अधिक परिवार इस समस्या से परेशान हैं। वहीं, शबनम अख्तर ने कहा कि उनके पोते का कान आवारा कुत्तों ने नोच लिया है और यदि समय रहते इलाज नहीं मिलता तो उनकी जान भी जा सकती थी। 


शहरवासी जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली में कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया क्या बिहार में भी इसपर कुछ एक्शन होगा?

रिपोर्ट- सोहराब आलम,मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता