ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकातBihar News: पटना मेट्रो निर्माण में आ रही तरह- तरह की समस्या...CM सम्राट ने की हाईलेवल मीटिंग, समस्या का समाधान कैसे हो इस पर फोकस... बिहार म्यूजियम बना पर्यटकों की पहली पसंद, 10 साल में पहली बार 5 लाख से अधिक विजिटर्सJDU का खुला ऐलान- इस शासन में भी मुसलमान सुरक्षित रहेंगे, कोई जबरदस्ती या तंग तबाह नहीं कर सकताअचानक मोबाइल पर क्यों आया भारत सरकार का सायरन वाला अलर्ट मैसेज? जानिए.. असली वजह CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर BJP के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकातBihar News: पटना मेट्रो निर्माण में आ रही तरह- तरह की समस्या...CM सम्राट ने की हाईलेवल मीटिंग, समस्या का समाधान कैसे हो इस पर फोकस... बिहार म्यूजियम बना पर्यटकों की पहली पसंद, 10 साल में पहली बार 5 लाख से अधिक विजिटर्सJDU का खुला ऐलान- इस शासन में भी मुसलमान सुरक्षित रहेंगे, कोई जबरदस्ती या तंग तबाह नहीं कर सकताअचानक मोबाइल पर क्यों आया भारत सरकार का सायरन वाला अलर्ट मैसेज? जानिए.. असली वजह

एक्शन में मोतिहारी पुलिस: जहरीली शराब कांड के बाद 200 लीटर स्प्रिट बरामद

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मेहसी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 200 लीटर स्प्रिट बरामद, अवैध शराब नेटवर्क पर कसा शिकंजा।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार में पिछले 10 साल से शराबबंदी लागू है, लेकिन हैरानी की बात है कि आज भी शराब की तस्करी जारी है। लोग शराब चोरी छिपे बेच रहे है, जिसका सेवन भी लोग लुक छिप कर रहे हैं। शराब के अवैध धंधेबाजों पर कार्रवाई पुलिस आए दिन करती है। इस बार मोतिहारी में अवैध शराब और तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। मोतिहारी में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से मौतें हुई थी। 


इस जहरीली कांड के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। मेहसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बोलेरो जब्त किया है। जिसमें रखे 200 लीटर स्प्रिट को पुलिस ने जब्त किया है। स्प्रिट को 10 बाल्टियों में बंदकर बोलेरो से शराब बनाने के लिए ले जाया जा रहा था। 


मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले भर में लगातार सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इसी कड़ी में मेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच अभियान के दौरान एक बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के गैलनों और बाल्टियों में भरी भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई। 


जानकारी के अनुसार, करीब 10 बाल्टियों में कुल लगभग 200 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है, जिसे अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है और इसमें सवार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जो जिले में अवैध शराब के निर्माण और सप्लाई में सक्रिय है।


 वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किया है। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि शराबबंदी कानून के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच, छापेमारी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है।


जिले में हाल ही में हुए जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

संबंधित खबरें