ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

मोतिहारी के कल्याणपुर पीएचसी के बड़ा बाबू को निगरानी ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड कर्मचारी से GPF भुगतान के लिए मांगी थी घूस।

बिहार न्यूज
हम नहीं सुधरेंगे!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में निगरानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के बड़ा बाबू रवि कुमार चतुर्वेदी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने अपने ही स्वास्थ्य केंद्र के रिटायर्ड कर्मी भरत ठाकुर से जीपीएफ (GPF) का लाभ दिलाने के एवज में 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। इसी क्रम में पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते समय निगरानी टीम ने उसे पकड़ लिया।


यह कार्रवाई निगरानी डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तारमोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तारमोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तारमोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तारमोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार