ब्रेकिंग
‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा

मंत्री खुर्शीद आलम की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, कई पुलिसकर्मी घायल, जवानों को देखा तक नहीं

MOTIHARI: मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां पर मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई है. जिसमें 6 जवान घायल हो गए है.बिहार सरकार के जिस मंत्री की सुरक्षा में एस्कॉर्ट ग

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

MOTIHARI:  मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां पर मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई है. जिसमें 6 जवान घायल हो गए है.

बिहार सरकार के जिस मंत्री की सुरक्षा में एस्कॉर्ट गाड़ी थी वह पलट गई. लेकिन घायल जवानों को देखने के बदले मंत्री जी का काफिला नहीं रूका और वह चलते बने. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंत्री खुर्शीद आलम बेतिया से पटना जा रहे थे. इस दौरान मोतिहारी के संग्रामपुर के नवादा ढाला के पास यह हादसा हो गया.

ग्रामीणों ने घायल जवानों को गाड़ी से बाहर निकाला और अरेराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया. तीन घायल जवानों को अरेराज से डॉक्टरों ने मोतिहारी सदर हॉस्पिटल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता