ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

सीवान के गोरियाकोठी में बवाल: महिलाओं ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, कई अस्पताल में भर्ती

बिहार के सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा टोला, मनफोरा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने छोटा बाबू हृदेश कुमार पांडे और थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह पर आरोप...

बिहार न्यूज
सीवान में पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र से महिलाओं के साथ कथित बर्बरता का गंभीर मामला सामने आया है। आज्ञा टोला, मनफोरा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट करने, निर्वस्त्र करने और हत्या की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं। 


इस मामले में गोरियाकोठी थाने के छोटा बाबू हृदेश कुमार पांडे और थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह पर भी आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना में घायल कई महिलाओं को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब वे महिला हैं, तो पुरुष पुलिसकर्मी उनके साथ इस तरह मारपीट कैसे कर सकते हैं। उनका कहना है कि अगर उनसे कोई गलती हुई थी, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती थी, लेकिन मारपीट करने का अधिकार किसने दिया?



बताया जा रहा है कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। इस घटना में कई महिलाओं के घायल होने की बात सामने आई है। कुछ महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सीवान सदर अस्पताल से रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।



अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जमीन विवाद के दौरान आखिर क्या हुआ और महिलाओं के साथ कथित मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है? मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।