ब्रेकिंग
तबाही के बीच लूटपाट: बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92 लाख कैश गायब करने वाले 29 लोग गिरफ्तार, महिला के शव से ज्वेलरी निकालने वाले 2 आरोपी भी अरेस्टराखी बंधवाने मामा के घर आया था भांजा, बरंडी नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से दर्दनाक मौतहद हो गई! बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, तस्वीर देख रह जाएंगे दंगबिहार कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान; निशाने पर अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश रामपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाबतबाही के बीच लूटपाट: बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92 लाख कैश गायब करने वाले 29 लोग गिरफ्तार, महिला के शव से ज्वेलरी निकालने वाले 2 आरोपी भी अरेस्टराखी बंधवाने मामा के घर आया था भांजा, बरंडी नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से दर्दनाक मौतहद हो गई! बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, तस्वीर देख रह जाएंगे दंगबिहार कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान; निशाने पर अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश रामपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब

हद हो गई! बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग

Bihar health News: मोतिहारी के एक सरकारी अस्पताल में घायल महिला के फ्रैक्चर हाथ के इलाज को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला ने अस्पताल पर प्लास्टर की जगह कार्टून लगाने और बाद में उसके ऊपर ही बैंडेज करने का आरोप लगाया...

हद हो गई! बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar health News: मोतिहारी में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. संग्रामपुर प्रखंड के एक अस्पताल में मारपीट में घायल महिला के टूटे हाथ पर कार्टून लगाकर प्लास्टर करने का आरोप लगाया गया है. महिला का कहना है कि हालत गंभीर होने के बाद उसे मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां भी कार्टून हटाकर उपचार करने के बजाय उसके ऊपर ही बैंडेज कर दिया गया.


मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला का बताया जा रहा है. यहां जमीन विवाद को लेकर रमेश पासवान और उनकी पत्नी कुंती देवी के साथ उनके पाटीदारों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है. घटना में रमेश पासवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. महिला के हाथ में चोट लगी और सिर पर भी गंभीर चोट आने की बात कही गई है.


घायल कुंती देवी के अनुसार, मारपीट के बाद उन्हें इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल ले जाया गया था. वहां उनके टूटे हुए हाथ पर कार्टून लगाकर उसके ऊपर प्लास्टर कर दिया गया. महिला का आरोप है कि इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया.


सदर अस्पताल पहुंचने के बाद भी महिला को बेहतर इलाज नहीं मिलने का आरोप है. कुंती देवी का कहना है कि उनके हाथ पर लगाए गए कार्टून को हटाकर उचित उपचार करने के बजाय उसके ऊपर ही बैंडेज कर दिया गया. इस घटना के बाद घायल महिला ने अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए बेहतर इलाज की मांग की है.


जमीन विवाद में पति की मौत, पत्नी घायल

बताया जाता है कि पासवान टोला में जमीन विवाद को लेकर रमेश पासवान और उनकी पत्नी कुंती देवी के साथ पाटीदारों का विवाद हुआ था. विवाद के दौरान हुई मारपीट में रमेश पासवान की मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी कुंती देवी घायल हो गईं. महिला के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में भी चोट लगने की बात सामने आई है.


घटना के बाद महिला के इलाज को लेकर सामने आए आरोपों ने स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. पीड़िता ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अपने इलाज की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है.