ब्रेकिंग
'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय निर्मला कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बबलू साहनी की 20 वर्षीय पत्नी निर्मला कुमारी के रूप में हुई है। परिजन दहेज हत्या का आरोप मृतका के ससुराल वालों पर लगा रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर निर्मला को लगातार प्रताड़ित किया। निर्मला ने अपनी भाभी को फोन पर बताया था कि घर वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन बातचीत के दौरान ही संपर्क कट गया और इसके बाद निर्मला से कोई संपर्क नहीं हो सका।


बताया गया कि शाम को परिजनों को फोन कर बताया गया कि निर्मला की तबीयत खराब है और वे जल्दी आ जाएं। जब मायके वाले वहां पहुंचे, तो घर पर कोई नहीं मिला। बाद में उन्हें पता चला कि शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।