ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मोतिहारी में डेढ़ साल के बच्चे की नाले में गिरने से मौत, नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग

मोतिहारी के सुगौली में डेढ़ साल के बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार
लापरवाही ने ली जान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली में एक गरीब परिवार के डेढ़ साल के बच्चे छोटू की नाले में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


परिजन और स्थानीय लोग इस घटना का कारण नगर पंचायत की लापरवाही का होना बताया है। जिससे लोग काफी आक्रोशित हैं और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्टेशन रोड वार्ड नंबर 6 का है जहां के रहने वाले कृष्णा साह के मासूम बेटे छोटू की जान लापरवाही के चलते चली गयी है। कृष्णा साह ने बताया कि शुक्रवार को शाम से ही उनका बेटा गायब था। छोटू की तलाश पूरा परिवार मिलकर कर रहा था लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। 


फिर इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से पता चला कि बच्चा खुले नाले में डूबकर मर चुका है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की लापरवाही से मेरे बेटे की जान गई है। इससे पहले कई बार नगर पंचायत को सूचना किया जा चुका था आवेदन भी दिया गया था कि नाला का स्लेप नहीं लगाया गया है इसके बावजूद नगर पंचायत ने एक्शन नहीं लिया। जिसके चलते आज उनके बेटे की नाले में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इलाके के लोग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम साहिल की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें