ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिहार के इस जिले से जल्द उड़ान भरेंगे छोटे विमान, 25 एकड़ में बनेगा रनवे; योजना को मिली रफ्तार

मोतिहारी में हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है. विशेषज्ञों की टीम ने प्रस्तावित एयरस्ट्रिप का निरीक्षण पूरा कर लिया है और तकनीकी मंजूरी के बाद रनवे निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इससे पूर्वी चंपारण में हवाई...

बिहार के इस जिले से जल्द उड़ान भरेंगे छोटे विमान, 25 एकड़ में बनेगा रनवे; योजना को मिली रफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Motihari Airport News: मोतिहारी से हवाई यात्रा का सपना अब जल्द साकार होता नजर आ रहा है. केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा मैदान से छोटे विमानों के परिचालन की तैयारी तेज हो गई है. विशेषज्ञों की टीम ने स्थल का भौतिक निरीक्षण पूरा कर लिया है. अब तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद करीब 25 एकड़ भूमि पर रनवे निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा.


प्रस्तावित हवाई पट्टी से छोटे घरेलू विमानों का संचालन किया जाएगा, जिससे मोतिहारी सहित पूरे पूर्वी चंपारण के लोगों को सीधी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. इससे क्षेत्र में व्यवसाय, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चंपारण क्षेत्र का देश के अन्य प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क भी बेहतर होगा.


निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने उपलब्ध भूमि, रनवे निर्माण की संभावनाओं और अन्य तकनीकी मानकों का विस्तृत आकलन किया. अब निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा.


जिले में हवाई सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. ऐसे में इस परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है. लोगों का मानना है कि विमान सेवा शुरू होने से आवागमन आसान होगा और जिले के आर्थिक, औद्योगिक तथा पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी.


पूर्वी चंपारण के अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण का कार्य पूरा कर चुकी है. तकनीकी सहमति मिलने के बाद रनवे निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा.