ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

BIHAR CRIME NEWS : मॉर्निंग वॉक के दौरान RJD नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली; स्थिति गंभीर

MUNGER : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। राज्य के अंदर अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ तरीके अंजाम दे रहे हैं। इस बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर विपक्ष के नेता भी जोरद

BIHAR CRIME NEWS : मॉर्निंग वॉक के दौरान RJD नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली; स्थिति गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। राज्य के अंदर अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ तरीके अंजाम दे रहे हैं। इस बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर विपक्ष के नेता भी जोरदार हमला दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से हैं। जहां राजद के बड़े नेता को बदमाशों ने गोली मार दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, मॉर्निग वॉक के दौरान सफियाबाद हवाई अड्डा में राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। पंकज यादव को  इलाज के लिया प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया निवासी राजद नेता पंकज यादव को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। 


बताया जा रहा है कि रोज की तरह पंकज यादव हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपराधियों द्वारा तीन गोली फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली उनके सीने में लगी है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। गंभीर रूप से घायल पंकज यादव को परिजन सदर अस्पताल ले गए। जहां से रेफर किए जाने के बाद उन्हें नेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें