ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

जमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनी

Jamui Viral Video Case: जमुई में नाबालिग पीड़िता से जुड़ी घटना के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार अब तक 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मामला दर्ज किया...

जमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Jamui Viral Video Case: जमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जमुई पुलिस ने अब तक अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 120 प्रोफाइल धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पीड़िता की पहचान और निजता से जुड़ी किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें.


जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि नाबालिग पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाकर उसकी पहचान उजागर करना कानून के तहत गंभीर अपराध है. ऐसे मामलों में पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है. इसी के तहत सदर थाना में मामले दर्ज किए गए हैं.


एसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई कर रही है. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो को हटाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी स्थिति में पीड़िता से संबंधित वीडियो या ऐसी सामग्री को आगे शेयर न करें, जिससे उसकी पहचान सामने आ सकती है.


मामला जमुई-लखीसराय मार्ग स्थित मड़वा पहाड़ से जुड़ा है. शनिवार देर शाम वहां से लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर बदसलूकी की थी. उसके साथ मौजूद एक छात्र के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी.


घटना का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ. मामले की जानकारी सामने आने के बाद जमुई प्रशासन ने जांच शुरू की और पीड़िता के परिजनों से संपर्क कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई.


पुलिस के अनुसार, मामले में तीन विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है. वहीं सात से आठ लड़कों की पहचान किए जाने की जानकारी सामने आई है. दो अन्य की पहचान भी हो चुकी है और बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.


जांच के लिए एसआईटी गठित

मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के स्रोत और उसे आगे प्रसारित करने वाले लोगों की भी जांच कर रही है. एडीजी विधि व्यवस्था केएस अनुपम के अनुसार, मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.


पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली कोई भी तस्वीर, वीडियो या जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर न करें.